जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 134 शिकायतें दर्ज

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“The Sampoorna Samadhan Diwas was held in all three tehsils of Hapur district; 134 complaints were registered.” IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। जनपद हापुड़ की समस्त तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों तहसीलों में कुल 134 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से संबंधित अधिकारियों द्वारा 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।

गढ़मुक्तेश्वर तहसील में डीएम और एसपी रहे मौजूद

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी कविता मीना एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। समाधान दिवस में घरेलू हिंसा, भूमि विवाद सहित विभिन्न समस्याएं सामने आईं।

जिलाधिकारी ने उपस्थित जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों एवं शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता बरतने के निर्देश दिए।

धौलाना और हापुड़ तहसील में भी हुई सुनवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

धौलाना तहसील में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी द्वारा की गई। यहां प्राप्त 30 शिकायतों में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

वहीं तहसील हापुड़ में कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a comment