डेल्टा लेबर चौक पर लगा वाटर एटीएम, श्रमिकों को मिलेगा निशुल्क ठंडा पानी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A water ATM has been installed at Delta Labour Chowk, where workers will get free chilled drinking water. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डेल्टा लेबर चौक पर श्रमिकों और राहगीरों के लिए वाटर एटीएम स्थापित किया है। शुक्रवार को तेजपाल नागर ने इसका शुभारंभ किया। अब यहां आने वाले लोगों को निशुल्क आरओ का ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।

श्रमिकों को गर्मी में मिलेगी राहत

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

डेल्टा लेबर चौक पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रमिक काम की तलाश में पहुंचते हैं। तेज गर्मी में उन्हें पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वाटर एटीएम लगाया गया है।

विधायक ने प्राधिकरण के प्रयास की सराहना की

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि लेबर चौक पर वाटर एटीएम की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्राधिकरण द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराना सराहनीय कदम है, जिससे श्रमिकों और राहगीरों को गर्मी में राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में परियोजना विभाग वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, जूनियर इंजीनियर कुलदीप शर्मा तथा सेक्टर डेल्टा के प्रतिनिधि मौजूद रहे। गौरतलब है कि यह ग्रेटर नोएडा का दूसरा वाटर एटीएम है। इससे पहले नटों की मड़ैया में लगाए गए वाटर एटीएम का शुभारंभ 7 मई को धीरेंद्र सिंह ने किया था।

Share This Article
Leave a comment