सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में नव्या जैन ने किया जिला टॉप, विद्यार्थियों में खुशी की लहर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
In the Central Board of Secondary Education Intermediate examination, Navya Jain topped the district, bringing a wave of खुशी (joy) among the students IMAGE CREDIT TO स्कूल

शामली (शिखर समाचार)। सीबीएसई बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिलेभर के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा परिणाम सामने आते ही विद्यालयों में जश्न का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित अध्ययन के बल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया।

नव्या जैन बनीं जिला टॉपर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस वर्ष जनपद में स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा नव्या जैन ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। नव्या की इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में हर्ष का माहौल है। नव्या ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रहे।

वहीं सिल्वर बैल्स स्कूल की छात्रा सौम्यता मित्तल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान हासिल किया। सौम्यता का सपना सरकारी चिकित्सक बनकर देश की सेवा करना है। उनके पिता अमित मित्तल टैक्स बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता हैं। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सौम्यता शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने अनुशासन व निरंतर मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

सना ने तीसरा स्थान हासिल किया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके अतिरिक्त स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सना ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सना की सफलता पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल बना रहा।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और विद्यालयों के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का ही परिणाम है कि जिले के छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

छात्रों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

विद्यालय प्रबंधकों ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। कई विद्यार्थियों ने अपने मित्रों और परिजनों के साथ रेस्तरां में पहुंचकर जश्न मनाया, जबकि अनेक छात्र-छात्राएं एक-दूसरे के घर जाकर मिठाइयां बांटते नजर आए।

Share This Article
Leave a comment