शिक्षित बेटी बदलती है समाज की दिशा: राजीव गर्ग

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“An educated daughter changes the direction of society,” says Rajiv Garg. IMAGE CREDIT TO कॉलेज

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।

क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को मेपल्स ग्रुप ऑफ हायर एजुकेशन गर्ल्स कॉलेज का शुभारंभ किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ यज्ञ हवन कर किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं शिक्षाविदों की उपस्थिति रही।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शुभारंभ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कॉलेज में आयोजित यज्ञ का संचालन पंडित विवेकमणि शर्मा ने कराया। इस अवसर पर कॉलेज की डायरेक्टर दिव्या जैन ने कॉलेज के उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि 12वीं के बाद क्षेत्र की अनेक छात्राओं को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है, जिसके कारण कई बार उनकी पढ़ाई बीच में ही रुक जाती है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को सुरक्षित वातावरण में आधुनिक सुविधाओं से युक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि छात्राओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

कॉलेज प्रबंधक राजीव गर्ग ने कहा कि एक शिक्षित बेटी केवल अपने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की दिशा बदलने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास रहेगा कि आर्थिक या भौगोलिक कारणों से किसी भी प्रतिभाशाली बेटी की शिक्षा अधूरी न रहने पाए।

उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कपिल मित्तल, अनन्या गर्ग, नीरज लोमस, ऋतु मनचंदा सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Share This Article
Leave a comment