मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सीएमओ ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The Chief Medical Officer inspected the Chief Minister’s Arogya Health Melas and issued directions to further improve healthcare services. IMAGE CREDIT TO चिकित्सा विभाग

मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)।

जनपद में प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जा रहे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई तथा उपचार सेवाओं की गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की।

स्वास्थ्य केंद्रों का किया गया निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसोई, गालिबपुर, बोपाड़ा, जड़ौदा तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाह्य रोगी विभाग, टीकाकरण कक्ष, जांच सेवाओं, औषधि वितरण केंद्र तथा मरीजों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में आने वाले प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई, जनमानस से अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करने, स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Share This Article
Leave a comment