ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 130 मीटर रोड पर तिलपता गोलचक्कर से पहले यू-टर्न बनाने के लिए टेंडर जारी किया है। ग्रेटर नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने वाले वाहनों को इससे बड़ी राहत मिलेगी और तिलपता चौक पर लगने वाले जाम की समस्या कम होगी। इस कार्य को लगभग तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यातायात सुधार के लिए यू-टर्न प्रोजेक्ट
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर शहर में सिविल, विद्युत, उद्यान और जल-सीवर से जुड़े विकास कार्यों में तेजी लाई गई है। यू-टर्न निर्माण का उद्देश्य मुख्य रूप से यातायात दबाव को कम करना और आवागमन को सुगम बनाना है।
43 करोड़ के 39 विकास कार्यों के टेंडर जारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
प्राधिकरण ने कुल 39 विकास कार्यों के लिए करीब 43 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए हैं। इनमें हल्दौनी और रोजा जलालपुर श्मशान घाटों का विकास, नॉलेज पार्क-1 की सड़कों की रिसर्फेसिंग, बादलपुर में नाली और सड़क मरम्मत, विभिन्न गांवों में विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित करना, सेक्टर ज्यू-2 के पार्कों का सौंदर्यीकरण, ईकोटेक-10 में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाना तथा कासना से सिरसा रोटरी तक सड़क प्रकाश व्यवस्था मजबूत करना शामिल है।
प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि एक माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
