हापुड़ (शिखर समाचार)। बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला अलीनगर में गुरुवार सुबह हिस्ट्रीशीटर राशिद लंबू की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला अलीनगर निवासी राशिद लंबू पुत्र इलियास गुरुवार सुबह दूध लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गली नंबर तीन में मोहल्ले के कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने राशिद को घेर लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने राशिद पर कई वार किए
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने राशिद पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। परिजन घायल राशिद को तुरंत गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राशिद की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मोहल्ले में भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में आरोपियों के प्रति आक्रोश देखने को मिला।
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और हापुड़ देहात थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी भी कराई।
पुलिस के अनुसार हत्या के आरोप में मोहल्ला अलीनगर निवासी तीन सगे भाइयों राशिद, सुलेमान और सूफियान पुत्र रफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक राशिद पुत्र इलियास कोतवाली हापुड़ का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ हत्या, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में 32 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उसका हिस्ट्रीशीट नंबर 138 ए था।
