नगर आयुक्त ने नगर निगम के सभी विभागों को वितरित किए कंप्यूटर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The Municipal Commissioner distributed computers to all departments of the Municipal Corporation. IMAGE CREDIT TO नगर निगम

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा नगर निगम मुख्यालय में समस्त विभागों को लेटेस्ट वन इन ऑल डेस्कटॉप वितरित किए गए। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, प्रकाश विभाग से शेष मणि यादव, मुख्य नगर लेखा परीक्षक विवेक उपस्थित रहे, जिनके द्वारा अपने-अपने विभागों में कार्य करने वाले लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा सहयोगियों को कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए।

सीएसआर के तहत 50 नए कंप्यूटर उपलब्ध

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

वी ए टैक वाबैग से प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज त्रिपाठी भी मौके पर उपस्थित रहे, जिनके द्वारा सीएसआर के तहत गाजियाबाद नगर निगम को 50 लेटेस्ट कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए।

नगर आयुक्त ने सभी विभागों के बाबुओं, लिपिकों, कंप्यूटर ऑपरेटर व सहयोगियों को आधुनिक युग में हाईटेक पद्धति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-ऑफिस के प्रति जागरूक होने पर भी जोर दिया और कहा कि सभी फाइलें एवं दस्तावेज ई-ऑफिस के माध्यम से ही संचालित किए जाएं।

पुराने कंप्यूटर हटाने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

साथ ही पुराने कंप्यूटर को हटाने तथा नए कंप्यूटर में सभी आवश्यक फाइल एवं डॉक्यूमेंट सावधानीपूर्वक सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि आधुनिक उपकरणों के साथ कार्य करने से बेहतर परिणाम और सफलता प्राप्त होती है, इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम को हाईटेक बनाया जा रहा है।

नगर आयुक्त द्वारा प्रभारी नजारत को सीएसआर में मिले 50 डेस्कटॉप की सूची बनाकर रिकॉर्ड में रखने के निर्देश दिए गए तथा पुराने कंप्यूटर की फाइलों को सुरक्षित रूप से ट्रांसफर कर सिस्टम से हटाने के लिए भी कहा गया।

Share This Article
Leave a comment