सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, सेंट थॉमस स्कूल के बाहर कटे चालान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Action taken against illegal parking on the service road; challans were issued outside St. Thomas School. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
इंदिरापुरम क्षेत्र के सेंट थॉमस स्कूल और मंगल बाजार चौराहे के पास लंबे समय से बनी ट्रैफिक अव्यवस्था पर आखिरकार कार्रवाई शुरू हो गई। वार्ड 87 में स्थित सेंट थॉमस स्कूल की सर्विस रोड पर निजी स्कूल वाहनों द्वारा अवैध रूप से पार्किंग कर सड़क को बाधित किया जा रहा था, जिससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

अवैध पार्किंग को लेकर उठी शिकायत

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड 87 के निगम पार्षद अनुज त्यागी द्वारा पूर्व में महापौर, नगर निगम अधिकारियों एवं स्कूल प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत में स्पष्ट रूप से सर्विस रोड पर हो रही अवैध पार्किंग को हटाने और यातायात व्यवस्था सुचारु करने की मांग की गई थी।

ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

शिकायत के संज्ञान में आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय त्यागी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर नियमों का उल्लंघन कर खड़े किए गए वाहनों के चालान काटे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अव्यवस्थित पार्किंग करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

स्थानीय लोगों ने जताया समर्थन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह की सख्ती जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।

Share This Article
Leave a comment