महिला जन आक्रोश पदयात्रा में जोरदार विरोध, अखिलेश यादव का पुतला दहन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Strong protest during the Women’s Public Outrage March, effigy of Akhilesh Yadav burnt. IMAGE CREDIT TO भाजपा

नगीना/बिजनौर (शिखर समाचार)। भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला जन आक्रोश पदयात्रा के तहत नारी वंदन विधेयक को लेकर विपक्ष की भूमिका के विरोध में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

नगर पालिका से शुरू हुई पदयात्रा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

गुरुवार को भाजपा से जुड़ी दर्जनों महिलाएं नगर पालिका परिसर में एकत्र हुईं। यहां से नगर मंडल अध्यक्ष अंजलि सौरव मित्तल, मान्या मित्तल, तारु, शिविका मित्तल, इंदु ठुकराल के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू हुई, जो मुख्य मार्ग से होती हुई गांधी प्रतिमा तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान, जो महिलाओं का अपमान करेगा, वह राजनीति से मिट जाएगा और नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लिखे थे।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव सहित विपक्षी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। गांधी प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने संयुक्त रूप से अखिलेश यादव का पुतला दहन किया।

नारी वंदन विधेयक पर विपक्ष पर आरोप

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस मौके पर अंजलि सौरव मित्तल ने कहा कि भाजपा सरकार ने सदन में नारी वंदन अर्थात 33 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक प्रस्तुत किया था, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण इसे पारित नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका निराशाजनक रही है।

प्रदर्शन में अंजलि सौरव मित्तल, इंदु ठुकराल, मान्या मित्तल, तारु, शिविका मित्तल, दीप्ति, रिया, नीलम कपूर, अलका विश्नोई, गीता, अनुराधा, निर्मला देवी, पुष्पा, जूली देवी, अनीता रानी, लता देवी, रोमन, रेखा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment