33% महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Samajwadi Party stages a massive protest in Lucknow demanding implementation of 33% reservation for women IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली/लखनऊ। (शिखर समाचार) गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर लखनऊ में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शामली एमएलसी किरणपाल कश्यप सहित अन्य नेताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महिलाओं के अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की।

महिला आरक्षण को लेकर उठी मांग

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

एमएलसी किरणपाल कश्यप ने कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बेहद जरूरी है, लेकिन केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

सपा का समर्थन और आंदोलन की चेतावनी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि जल्द महिला आरक्षण लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

किरणपाल कश्यप ने मांग की कि महिला आरक्षण सभी राजनीतिक दलों में समान रूप से लागू किया जाए। साथ ही इसमें सभी वर्गों और सभी धर्मों की महिलाओं को समान प्रतिनिधित्व दिया जाए, जिसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।

Share This Article
Leave a comment