गंगोह/सहारनपुर (शिखर समाचार)।
हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के तत्वावधान में गोमाता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर अनाज मंडी से एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
महंत राम विशाल दास और रोहित प्रधान ने किया रैली का शुभारंभ
रैली को मुख्य अतिथि महंत राम विशाल दास और रोहित प्रधान ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। 2ए बाइकों पर सवार कार्यकर्ता गंगोह से निकलकर विभिन्न गांवों से होते हुए नकुड़ पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह रैली का भारत माता और गोमाता के जयकारों के साथ स्वागत किया गया।
गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की उठी मांग
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
नकुड़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोमाता को विधिवत राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, इसलिए उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
रैली के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। ज्ञापन पर रोहित प्रधान, संदीप कुमार और आर्यन कुमार के हस्ताक्षर दर्ज हैं।
