श्रमिक दिवस पर मेगा कैंप को सफल बनाने हेतु डीएम की उद्यमियों संग बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
DM holds meeting with entrepreneurs to ensure success IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें 01 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रस्तावित मेगा कैंप को सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में श्रमिकों के कल्याण, सुविधाओं के विस्तार और उन्हें अधिकतम लाभ पहुंचाने के उपायों की समीक्षा की गई।

श्रमिक दिवस पर मेगा कैंप और स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी पहल

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिक दिवस पर विशेष मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत जनपद में 201 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सभी सरकारी अस्पतालों और 22 निजी अस्पतालों में श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही स्किल डेवलपमेंट, सामाजिक सुरक्षा, जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा तथा बच्चों की शिक्षा से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

श्रमिकों के लिए 24 अप्रैल से 01 मई तक विशेष कैंप

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने जानकारी दी कि 24 अप्रैल से 01 मई तक श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि श्रमिकों को उनके कार्यस्थल या आवास के पास ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके और उन्हें कार्य से अवकाश न लेना पड़े।

उद्यमियों से सहयोग की अपील और योजनाओं की जानकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence

जिलाधिकारी ने उद्यमियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों को इन शिविरों के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक संख्या में लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को सरकारी योजनाओं की संकलित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उद्योगों को और मजबूत बना सकें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, नोएडा एंटरप्रिन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment