शादी में विवाद के बाद सौरभ की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Saurabh murdered after a dispute at a wedding; three accused arrested. IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)।

हीमपुर दीपा थाना पुलिस ने क्षेत्र के चर्चित सौरभ हत्याकांड का खुलासा करते हुए नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

शादी समारोह में विवाद से शुरू हुआ मामला

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

21 अप्रैल को ग्राम सिसौना में एक शादी समारोह के दौरान शराब पीने को लेकर सौरभ का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद आरोपी सौरभ के घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाकर उसके सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सौरभ की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

घटना के संबंध में मृतक के पिता सुदेश कुमार की तहरीर पर ग्राम टूगरी निवासी अंकित, अतुल और साकेन्द्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस, 350 रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने तीनों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया।

Share This Article
Leave a comment