बिजनौर (शिखर समाचार)। थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भतीजे ने अपने ही सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली शहर क्षेत्र निवासी इशाक का अपने भतीजे शाने रज़ा के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में शाने रज़ा ने इशाक पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
घटना के बाद परिजन घायल इशाक को उपचार
घटना के बाद परिजन घायल इशाक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने घटनास्थल और अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीन का विवाद सामने आया है। आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
