झूठी शान की भेंट चढ़ी एक और बेटी: प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने नाबालिग पुत्री की गला दबाकर की हत्या

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Another daughter fell victim to false notions of honor: an enraged father, upset over a love affair, strangled his minor daughter to death. IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)। नगीना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां झूठी आन बान और शान के चलते एक पिता ने अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। बुधवार तड़के सोते समय आरोपी पिता ने पुत्री का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगीना क्षेत्र के

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगीना क्षेत्र के ग्राम बिन्जाहेड़ी निवासी नजाकत, जो बाहर एक बेकरी पर कार्य करता है, की 17 वर्षीय पुत्री का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध को लेकर परिवार में काफी समय से तनाव बना हुआ था। परिजनों द्वारा कई बार समझाने के बावजूद जब किशोरी अपने निर्णय पर कायम रही, तो पिता ने क्रूर कदम उठाने की ठान ली।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 4 बजे, जब परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे, तभी आरोपी पिता अपनी सबसे बड़ी बेटी के कमरे में पहुंचा और सोते समय उसका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के भीतर से किशोरी का शव बरामद किया। मृतका अपने छह भाई बहनों में सबसे बड़ी थी, जिनमें पांच बहनें और एक भाई शामिल हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपी पिता ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि वह बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
यह घटना एक बार फिर समाज में फैली झूठी प्रतिष्ठा और संकीर्ण मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जहां अपनी ही संतान की जिंदगी को तथाकथित सम्मान के नाम पर खत्म कर दिया जाता है।

Share This Article
Leave a comment