एमएलसी बनवाने के नाम पर 95.65 लाख की ठगी, मां बेटे पर मुकदमा दर्ज

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Fraud of ₹95.65 lakh in the name of getting an MLC seat; case registered against mother and son. IMAGE CREDIT TO फाइल फोटो

सहारनपुर (शिखर समाचार)। जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित पुष्पा विहार में एक शिक्षक से एमएलसी बनवाने का झांसा देकर 95.65 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकारी पद दिलाने का झांसा देकर ठगी

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

पुष्पा विहार निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार ने तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी अनमोल बौद्ध और उसकी मां उर्मिला बौद्ध ने अगस्त 2021 में सरकार में अपनी मजबूत पकड़ का दावा किया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के सरकारी कर्मचारी को एमएलसी नामित कराने की योजना चल रही है और इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। आरोपियों ने पीड़ित को इस पद के लिए उपयुक्त बताते हुए भरोसा दिलाया।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने अलग-अलग माध्यमों से कुल 95.65 लाख रुपये ले लिए। निर्धारित समय बीतने के बाद भी जब कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो आरोपियों ने अतिरिक्त 50 लाख रुपये की मांग कर दी। इस पर पीड़ित को शक हुआ और जांच करने पर पता चला कि ऐसी कोई सरकारी योजना अस्तित्व में ही नहीं है। पीड़ित ने 24 मार्च 2026 को गवाहों के साथ आरोपियों से रकम वापस मांगी, लेकिन उन्होंने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान झूठे मुकदमे में फंसाने और आत्महत्या कर फर्जी आरोप लगाने की धमकी भी दी गई।

साढ़े तीन साल तक चलता रहा लेन-देन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

शिक्षक का कहना है कि 17 सितंबर 2021 से लेकर 7 मार्च 2025 तक करीब साढ़े तीन साल में चेक, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, पेटीएम, गूगल पे, आरटीजीएस और नकद के माध्यम से रकम दी गई। पहले पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर उसने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस कर रही गहन जांच

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/minister-asim-arun-jointly-held-review/

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment