ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में नोएडा स्थित पुस्तकालय एवं दलित उत्थान सेवा समिति द्वारा जश्न-ए-भीमोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण तथा नोएडा के विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक
इस अवसर पर असीम अरुण ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने लोगों से समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाकर ही समतामूलक समाज की स्थापना संभव है।
युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
वहीं पंकज सिंह ने कहा कि भीमोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और संगठित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

