हाईवे जाम प्रकरण में दर्ज मुकदमे को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से की मुलाकात, निर्दोष युवकों के नाम हटाने की मांग

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In the highway blockade case, villagers met the District Magistrate regarding the FIR and demanded removal of innocent youths’ names from it. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)।
गत 26 मार्च को मुजफ्फरनगर हाईवे पर तलवा माजरा निवासी युवक की हत्या के विरोध में लगाए गए जाम के बाद पुलिस द्वारा 13 नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। इसी को लेकर शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

हत्या के बाद जाम और विरोध प्रदर्शन

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

ग्रामीणों ने बताया कि गांव तलवा माजरा निवासी छात्र अभि की गोली मारकर हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था। विरोध स्वरूप गुरुवार को मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगाया गया, जिसके चलते घंटों यातायात बाधित रहा और पुलिस को मार्ग वनवे कराना पड़ा। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

घटना के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जाम में शामिल लोगों पर भी कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके अलावा कई अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मुकदमे में कई ऐसे युवकों के नाम शामिल कर दिए गए हैं, जो नौकरीपेशा हैं और जाम में शामिल नहीं थे। उन्हें आशंका है कि पुलिस कुछ लोगों के खिलाफ एनएसए जैसी सख्त कार्रवाई कर सकती है, जिससे उनके भविष्य पर असर पड़ेगा।

डीएम से निष्पक्ष जांच की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

इसी को लेकर गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेन्द्र मलिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम से निष्पक्ष जांच कर निर्दोष युवकों के नाम मुकदमे से हटाने और प्रकरण को निरस्त करने की मांग की। इस दौरान धर्मेन्द्र मलिक, प्रधान विनोद, नरेन्द्र कुमार, धीरज मुखिया, महक सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment