बंद मकान में लगी आग से सनसनी, साजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A fire broke out in a locked house, creating panic and raising suspicions of a possible conspiracy. Police have started an investigation into the incident. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

खतौली/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। खतौली क्षेत्र के बुढ़ाना रोड स्थित सैफी मार्बल के सामने सद्दीक नगर मोहल्ले में एक बंद मकान में अचानक आग लगने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे हादसे के साथ-साथ साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।

बंद मकान से उठी आग की लपटें, मचा हड़कंप

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित मकान काफी समय से बंद पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक घर के भीतर से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही देर बाद आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि आग तेजी से फैलते हुए आसपास के मकानों की ओर बढ़ रही थी। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो अन्य मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

लाखों का सामान जलकर राख, जांच में जुटी पुलिस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन मकान के भीतर रखा पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जिससे मकान स्वामी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना एक दुर्घटना थी या इसके पीछे किसी प्रकार की साजिश है।

Share This Article
Leave a comment