हापुड़ (शिखर समाचार)। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में अंबेडकर जयंती के दौरान ड्यूटी निभा रहे कोतवाल को एक कार चालक ने कुचलने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वाहन का 28 हजार रुपये का चालान काट दिया।
ड्यूटी के दौरान कोतवाल पर हमला करने की कोशिश
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी मुनीष चौहान अपनी टीम के साथ भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को जांच के लिए रोका। आरोप है कि चालक ने अचानक गाड़ी तेज कर दी और कोतवाल को टक्कर मारने की कोशिश की।
सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
हालांकि मुनीष चौहान ने सतर्कता दिखाते हुए खुद को बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बावजूद चालक ने दोबारा गाड़ी तेजी से बढ़ाई, जिससे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों व आम लोगों की जान खतरे में पड़ गई।
वाहन की पहचान कर काटा 28 हजार का चालान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को चिन्हित कर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 28 हजार रुपये का चालान किया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।V
