कलेक्ट्रेट व विकास भवन में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Ambedkar Jayanti was celebrated with great enthusiasm at the Collectorate and Vikas Bhawan. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

शामली (शिखर समाचार): डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जनपद में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्येन्द्र सिंह, एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया।

जिलाधिकारी ने बताए बाबा साहब के विचार

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करें।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

विकास भवन में भी हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

वहीं विकास भवन में भी मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी तथा परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) प्रेमचन्द सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

Share This Article
Leave a comment