रोहित भारद्वाज बने सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष, युवाओं को एकजुट कर संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Rohit Bhardwaj has been appointed as the State Youth President of the Sarv Brahmin Mahasabha, with the responsibility of uniting the youth and strengthening the organization. IMAGE CREDIT TO रोहित भारद्वाज फाइल फोटो

प्रवीण वशिष्ठ
सहारनपुर (शिखर समाचार)। नरेंद्र मोदी के सहारनपुर आगमन पर जनपद ने एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनते हुए उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। दिल्ली–देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का भव्य रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें भारी संख्या में जनसमूह उमड़ पड़ा। सड़कों के दोनों ओर खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया और पूरा क्षेत्र उत्साह से भर उठा।

भव्य रोड शो और जनसमूह का उत्साह

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से गणेशपुर मनोहरपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उनकी अगुवानी आनंदीबेन पटेल, योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और पंकज चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने की। इस अवसर पर नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो के दौरान वाहन की खिड़की से खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। स्थानीय युवतियों ने लोकगीतों के माध्यम से उनका स्वागत किया, जिससे वातावरण सांस्कृतिक रंग में रंग गया।

वन्यजीव गलियारे का निरीक्षण और परियोजना समीक्षा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

विशेष रूप से प्रधानमंत्री ने 12 किलोमीटर लंबे वन्य जीव गलियारे का निरीक्षण किया। उन्होंने दूरबीन के माध्यम से वन्य जीवों का अवलोकन किया और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा भी की। यह गलियारा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने सुरंग के प्रवेश द्वार पर स्थित जय माँ डाट काली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भक्ति भाव से देवी के दर्शन किए और वहां उपस्थित छात्राओं के साथ भजन में भी सहभागिता की।

ऐतिहासिक दौरे का समापन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

पूरे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान जनसमूह ने सड़क किनारे मानव श्रृंखला बनाकर उनका अभिनंदन किया।

करीब एक घंटे तक सहारनपुर में रहे प्रधानमंत्री का यह दौरा जनपद के लिए ऐतिहासिक रहा। इसके पश्चात वह देहरादून के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का औपचारिक लोकार्पण किया।

Share This Article
Leave a comment