प्रदूषण निरीक्षण अभियान : लोनी में 12 फैक्ट्रियां को सील करते हुए किया गया विद्युत विच्छेदन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Pollution Inspection Drive: Power Disconnection Implemented While Sealing 12 Factories in Loni IMAGE CREDIT TO प्रदूषण विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन और अन्य विभाग मिलकर क्षेत्र में सख्त चेकिंग अभियान चला रहा है। सोमवार को दीपक सिंघनवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अभियान के दौरान 12 अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ सीलिंग और विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही की गई।

तहसील लोनी में विभिन्न विभागों ने की संयुक्त कार्रवाई

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

तहसील लोनी के ग्राम बहटा हाजीपुर में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद, नगर पालिका परिषद लोनी, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान रति गुप्ता, नायब तहसीलदार बहटा हाजीपुर, सहायक अभियंता यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद, विकास कुमार, जोन इंचार्ज नगर पालिका परिषद लोनी और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अवैध फैक्ट्रियों पर सख्त दृष्टि और भविष्य की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

दीपक सिंघनवाल ने बताया कि फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाकर अब तक लगभग 100 से अधिक अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ सीलिंग और विद्युत विच्छेदन की गई है। तहसील लोनी में अवैध प्रदूषणकारी इकाइयों के संचालन की किसी भी दशा में अनुमति नहीं दी जाएगी और भविष्य में भी इस प्रकार की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment