साहिबाबाद में चला जीडीए का पीला पंजा : लाजपत नगर और राजेंद्र नगर में अवैध निर्माण जमींदोज

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In Sahibabad, the Ghaziabad Development Authority IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार) |

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और सख्त कर दिया है। सोमवार को उपाध्यक्ष के निर्देशों के अनुपालन में प्रवर्तन जोन 7 की टीम ने साहिबाबाद के लाजपत नगर और राजेंद्र नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

भारी विरोध के बीच हुई कार्रवाई

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जीडीए की इस कार्रवाई के दौरान निर्माणकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। स्थिति को बिगड़ता देख प्राधिकरण पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में बिना किसी ढिलाई के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

इन संपत्तियों पर चला हथौड़ा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

प्रवर्तन जोन-7 के प्रभारी आलोक रंजन के नेतृत्व में टीम ने निम्नलिखित स्थानों पर कार्रवाई की:

लाजपत नगर: भवन संख्या ए-133 और ए-133ए पर किए गए अतिरिक्त अवैध निर्माण को ढहा दिया गया।
राजेंद्र नगर सेक्टर-2: भूखंड संख्या 6/146 पर अवैध रूप से बनाए गए अतिरिक्त तल (फ्लोर) को ध्वस्त किया गया।
राजेंद्र नगर सेक्टर-2 (टीन शैड): भूखंड संख्या 2/29 के फ्रंट में बिना अनुमति डाली गई टीन शैड को हटा दिया गया।
राजेंद्र नगर सेक्टर-5: भूखंड संख्या 1/21 के फ्रंट हिस्से में अवैध रूप से निर्मित टॉयलेट पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

मौके पर मौजूद रहा भारी अमला

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

ध्वस्तीकरण के दौरान मौके पर प्रवर्तन जोन-7 के सहायक अभियंता पीयूष कुमार सिंह, अवर अभियंता गोपाल कृष्ण व प्रभु नारायण सहित प्रवर्तन दस्ते का समस्त स्टाफ और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान थमेगा नहीं। आने वाले महीनों में भी चिन्हित की गई अवैध संपत्तियों को सील करने और ध्वस्त करने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment