एसडीएम ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
SDM conducts surprise inspection of gas agencies, listens to consumers’ grievances. IMAGE CREDIT TO REPORTER

मुरादनगर (शिखर समाचार)। शनिवार को एसडीएम अजीत कुमार ने नगर की गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों व एजेंसी संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए।

उपभोक्ताओं की शिकायतें और कतारें

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/loni/news/ghaziabad-minor-student-rape-accused-arrested-ajmer-trip-137391861.html

निरीक्षण के समय गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी हुई थीं। कई उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति न होने, बुकिंग में देरी तथा ऑनलाइन बुकिंग में आ रही दिक्कतों की शिकायत की। एसडीएम अजीत कुमार ने एजेंसी संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी तथा समयबद्ध बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एजेंसी की प्रतिक्रिया

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/

जिंदल गैस एजेंसी के प्रबंधक विनोद जिंदल ने बताया कि गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है और उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार गैस की ऑनलाइन बुकिंग आवश्यक है, इसलिए उपभोक्ता समय से बुकिंग कराएं। बुकिंग के अनुसार निर्धारित समय पर गैस की घर-घर आपूर्ति की जा रही है। निरीक्षण के दौरान एजेंसी के प्रबंधक और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 03 13 at 8.47.20 PM 11
Share This Article
Leave a comment