गाजियाबाद (शिखर समाचार)
कफ सिरप मामले में गाजियाबाद पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। एक बार फिर साइबर सेल और स्वाट टीम ने कार्यवाही करते हुए दो कफ सिरप के आरोपी विभोर राणा और विशाल सिंह की परिवार सहित अनैतिक तरीके से अर्जित की गई लगभग 13 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रिज की। पुलिस ने इन दोनों के परिवार सहित लगभग 37 संपत्तियां फ्रिज की। खास बात यह है कि उनकी ज्यादातर संपत्तियां सहारनपुर में अर्जित की गई थीं।
कफ सिरप तस्करी में गिरफ्तारी और संपत्ति की फ्रिजिंग
संवाददाता सम्मेलन में डीसीपी नगर धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने कफ सिरप और पहनसेडयल कफ सिरप की कालाबाजारी व तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरोह से संबंधित अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा गैंग यूपी के कई राज्यों में सक्रिय था और वहां पर प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई किया करता था।
गिरोह का भंडाफोड़ और करोड़ों की संपत्ति
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-respect-for-womens-power-is-foundation/
पुलिस ने इस गिरोह के कुछ सदस्यों को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया, जिससे इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। यह गिरोह तिरुपुरम तक प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई कर रहा था। गिरोह ने प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई करके करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की थी। पुलिस ने उनकी आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू की और पहले गिरोह के मुखिया की लगभग 2 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रिज की थी। अब गिरोह के सदस्य विभोर राणा और विशाल सिंह की लगभग 13 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रिज की गई है। पुलिस उनकी अन्य संपत्ति के बारे में भी जांच कर रही है। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की संपत्ति की भी जांच की जा रही है। अगर उनकी संपत्ति भी आय से अधिक मिली, तो उसे भी फ्रिज किया जाएगा।
