भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप का सामाजिक अभिनंदन

राष्ट्रीय शिखर
2 Min Read
Social felicitation of BJP's newly appointed District President, Ramjeelal Kashyap IMAGE CREDIT TO BJP

शामली (शिखर समाचार)
अखिल भारतीय महर्षि कश्यप चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्त जनपद शामली के कर्मनिष्ठ व कर्तव्यनिष्ठ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप का सामाजिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कश्यप क्लोनाइजर ने की, जबकि संचालन नीटू कुमार कश्यप ने किया।

सम्मान और समाज की सामूहिक एकता पर बल

ALSO READ:https://www.google.com/url?esrc=s&q=&rct=j&sa=U&url=https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/ghaziabad/income-tax-department-raids-loknath-sweets-in-ghaziabad/articleshow/129276750.cms&ved=2ahUKEwj6ipOw3pCTAxWYSGcHHeqrCGMQ0PADegQIFxAD&usg=AOvVaw1PKMMzUlyYGW11wB7XOlH-

कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों ने रामजीलाल कश्यप को माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने समाज की सामूहिक एकता पर बल देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

दिव्या कश्यप ने तिलक से किया स्वागत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-a-family-dispute-a-young-man-shot/

इस दौरान होनहार बेटी दिव्या कश्यप ने रामजीलाल कश्यप के प्रथम आगमन पर तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/mayor-inspected-gaushala-all-good/

कार्यक्रम में गठवाला खाप कश्यप समाज के अध्यक्ष बाबा मनोज कश्यप, डॉ. अनिल सिलावर, अशोक प्रधान उस्मानपुर, आजाद प्रधान बुच्चाखेड़ी, पवन सैहटा, जिला पंचायत सदस्य अनिल कश्यप, पूर्व डायरेक्टर शुगर मिल शामली संजीव कश्यप, रणधीर कंडेला, रणपाल कुड़ाना, कंवरपाल कश्यप, रामकुमार कश्यप, सुनील प्रधान मुंडेट, श्याम कुच्छल, मानस संगल तथा पूर्व मंत्री सुरेश राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment