शामली (शिखर समाचार)
जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल और थानों पर संचालित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के 142 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है।
गुमशुदा मोबाइलों की शत प्रतिशत बरामदगी की दिशा में प्रयास
रविवार को शहर की पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जनपद में गुम होने वाले मोबाइलों की शत प्रतिशत बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल और संबंधित थानों के कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 142 मोबाइल फोन बरामद किए।
मोबाइल धारकों को सुपुर्द किए गए फोन
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/mayor-inspected-gaushala-all-good/
पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए। इस दौरान उन्होंने सर्विलांस सेल और सीईआईआर पोर्टल पर कार्य कर रही टीम की मेहनत और लगन की सराहना की।
आम जनता से अपील
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/mayor-inspected-gaushala-all-good/
अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने शामली पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो वह अपने नजदीकी थाने में मोबाइल की रसीद और पहचान पत्र के साथ सीईआईआर पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं। इससे मोबाइल के दोबारा इस्तेमाल होने पर सूचना मिल सकेगी और उसे बरामद करने में सहायता मिलेगी।
