गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पूठ में होली के दिन विजय की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या की इस घटना में शामिल एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
होली के दिन हुई थी विजय की गोली मारकर हत्या
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पूठ में होली के दिन विजय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और मामले में कई टीमों को लगाया गया था।
पुलिस अभियान के तहत आरोपी की गिरफ्तारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/mla-organizes-sports-competition-at-noida/
सीओ गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आयुष पुत्र प्रेमचंद निवासी ग्राम आलमनगर, थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
अवैध असलहा और मोटरसाइकिल बरामद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/shameful-adulteration-in-juice-embarrassing/
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, उपनिरीक्षक विनय बंसल सहित थाना बहादुरगढ़ के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
