बिजनौर (शिखर समाचार) नहटौर थाना क्षेत्र के गांव फुलसंदा में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गांव गौव निवासी
जानकारी के अनुसार गांव गौव निवासी सजल नामक युवक देर रात अपनी पत्नी भावना के साथ मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर पास में ही रहने वाली उसकी सास बबली बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंची। इसी दौरान युवक ने अपनी सास के साथ गाली गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ने पर तमंचे से गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने प्रेम विवाह किया था। वह पहले गांव से बाहर रहता था, लेकिन कुछ समय से गांव में ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि घर में अक्सर आपसी विवाद होता रहता था, जिसके चलते यह घटना हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/special-intensive-review-program-meeting/
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
