गैंगस्टर एक्ट के तीन अपराधियों की 2 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने किया जब्त

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Police Seize Assets Worth ₹2 Crore from Three Gangster Act Offenders IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार) दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इतना ही नहीं, पुलिस उनकी अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को भी जब्त कर रही है।

गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों की संपत्ति जब्त

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

गैंगस्टर एक्ट के तीन अपराधी—दिनेश, पंकज और मोंटी—की लगभग 2 करोड़ रुपए की संपत्ति को रविवार को गाजियाबाद पुलिस ने जब्त किया। पुलिस उनके अन्य संपत्तियों की भी तलाश कर रही है। डीसीपी सिटी नगर धवल जायसवाल ने बताया कि थाना मधुबन बापूधाम और कविनगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपियों की संपत्तियों का जब्तीकरण किया। यह संपत्ति उन्होंने अवैध कार्य करके अर्जित की थी।

कानूनी कार्रवाई और मुकदमे

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

धवल जायसवाल ने बताया कि धारा 14-ए के अंतर्गत यह कार्यवाही की गई। इन तीनों के खिलाफ गाजियाबाद के विभिन्न थानों में लगभग तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें दिनेश पर 14, पंकज पर 10 और मोंटी के खिलाफ 7 आपराधिक मुकदमे शामिल हैं। कार्यवाही करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम भी दिया जाएगा।

सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर सूर्यबली मौर्य ने मौके पर पहुंचकर जब्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया।

Share This Article
Leave a comment