गढ़मुक्तेश्वर में अवैध प्लॉटिंग पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 4 स्थानों पर चला ध्वस्तीकरण अभियान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major action by HPDA against illegal plotting in Garhmukteshwar; demolition drive carried out at four locations IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

हापुड़ (शिखर समाचार)। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रवर्तन दल ने चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।

स्याना रोड और इंद्रानगर में बड़ी कार्रवाई

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्याना रोड स्थित भूपेंद्र नर्सिंग होम के पीछे दो अलग-अलग प्रकरणों में लगभग 16-16 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी, जिस पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया गया।

इसी क्रम में मोहल्ला इंद्रानगर, वार्ड संख्या 13, घोड़ा फार्म, पुरानी दिल्ली रोड, गढ़मुक्तेश्वर में लगभग 20 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त किया गया।

बदरखा ओवरब्रिज के पास भी चला बुलडोजर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

इसके अलावा बदरखा ओवरब्रिज के निकट करीब 2500 वर्ग मीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि नियमों के तहत मानचित्र स्वीकृत कराकर ही construction कार्य करें, अन्यथा होने वाली किसी भी क्षति के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होगा।

Share This Article
Leave a comment