गाजियाबाद (शिखर समाचार): नगर आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर बैठक की, टीम को मोटिवेट किया नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों तथा एसबीएम टीम के साथ बैठक कर गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नंबर वन बनाने के लिए रणनीति तय की। बैठक में गार्बेज फ्री सिटी में 7 स्टार और वाटर प्लस में शामिल होने के लक्ष्य को लेकर योजना बनाई गई। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, जोनल सफाई अधिकारी, समस्त जोन के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक और एसबीएम टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
जमीनी स्तर पर स्वच्छता अभियान और जागरूकता
नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत हो चुकी है और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को गति मिल रही है। हर घर को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक, गीला और सूखा कचरा पृथक्करण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, और वाहनों की मॉनिटरिंग के माध्यम से सफाई अभियान तेज़ किया जा रहा है। लगभग 600 वाहन इंदिरापुरम और सभी जोन में कचरा संग्रह का कार्य कर रहे हैं।
शहर की सुंदरता और सार्वजनिक सहयोग
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
वार्डों में नालियों की सफाई, रिड्यूस-रीयूज-रीसाइकिल को बढ़ावा, शहर की पेंटिंग और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गाजियाबाद नगर निगम के सफाई मित्रों के साथ-साथ नागरिक भी स्वच्छता में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। पार्षद और स्थानीय लोग भी जन जागरूकता अभियान में सहयोग कर रहे हैं। पिछले स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में गाजियाबाद को राष्ट्रीय स्तर पर 11वां और उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान मिला था, और इस वर्ष इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी हैं।
