गाजियाबाद (शिखर समाचार)। महाशिवरात्रि को लेकर गाजियाबाद पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस ने जहां कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया है, वहीं शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर ने श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी सिटी ने मंदिर परिसर में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंदिर के महंत नारायण गिरी से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली।
श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर में व्यवस्थाओं की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान महंत नारायण गिरी ने डीसीपी को अवगत कराया कि महाशिवरात्रि पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर में पहले से लगे सीसीटीवी कैमरों के अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अन्य स्थानों पर भी कैमरे लगाए जाते हैं, ताकि पूरे परिसर की निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
ड्रोन और सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी मंदिर परिसर और आसपास की गलियों की निगरानी की जा रही है। डीसीपी सिटी ने स्वयं ड्रोन कैमरे से क्षेत्र का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने महंत नारायण गिरी को सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने का आश्वासन दिया।
अलर्ट मोड पर रहे पुलिस बल
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/discussion-on-ghaziabad-in-the-review-meeting/
डीसीपी सिटी ने निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि का पर्व पूर्ण शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों की रही मौजूदगी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/administration-took-strict-action-on-illegal/
निरीक्षण के दौरान उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली और थाना अध्यक्ष सचिन कुमार भी मौजूद रहे। डीसीपी के निरीक्षण के बाद एसीपी कोतवाली उपासना पाण्डेय ने ड्रोन से की जा रही निगरानी का जायजा लिया और स्वयं मॉनिटरिंग स्क्रीन की जांच की।
