जलालपुर में बाबा का बुलडोजर: पाइपलाइन रोड पर अवैध दुकानों और गोदाम का हुआ सफाया

Rashtriya Shikhar
2 Min Read

आरव शर्मा
गाजियाबाद(शिखर समाचार)।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए गुरुवार को मुरादनगर क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में भारी विरोध के बीच ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने पाइपलाइन रोड पर निर्माणाधीन अवैध दुकानों और एक लोहे के गोदाम को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।

विरोध पर भारी पड़ा प्राधिकरण का दस्ता

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के सख्त निर्देशों के बाद प्रवर्तन जोन-02 की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। ग्राम जलालपुर के खसरा संख्या-158 पर असलम और लियाकत अली द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए लगभग 300 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध निर्माण किया जा रहा था। भूखंड के सामने के हिस्से में चार दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे प्राधिकरण ने अवैध घोषित कर दिया।

जीडीए की चेतावनी: अवैध निर्माण पर नहीं मिलेगी राहत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

जीडीए के अधिकारियों ने साफ किया है कि क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन जोन-2 के प्रभारी, सहायक अभियंता, अवर अभियंता और भारी संख्या में प्राधिकरण का पुलिस बल मौजूद रहा।प्राधिकरण की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कोलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी नियमों को ताक पर रखकर किए गए निर्माणों पर आने वाले दिनों में भी इसी तरह का एक्शन जारी रहेगा।कार्रवाई के दौरान निर्माणकर्ताओं और कोलोनाइजरों ने दस्ते का रास्ता रोकने और काम बंद न करने का भारी विरोध किया। हालांकि, पुलिस और प्रवर्तन दस्ते की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। देखते ही देखते जेसीबी ने निर्माणाधीन दुकानों के साथ-साथ लोहे के फ्रेम से बने अवैध गोदाम और साइड ऑफिस को ढहा दिया।

Share This Article
Leave a comment