बुलडोजर एक्शन: मसूरी और डासना में प्राधिकरण का बड़ा प्रहार, 44 बीघा में कटी अवैध कॉलोनियां जमींदोज

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Bulldozer Action: Authority Launches Major Crackdown in Mussoorie and Dasna, Illegal Colonies on 44 Bighas Demolished IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार) |

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। उपाध्यक्ष के कड़े निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को प्रवर्तन जोन-03 की टीम ने मसूरी और डासना क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 44 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही आधा दर्जन अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

विरोध के बावजूद गरजता रहा बुलडोजर

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान स्थानीय भू-माफियाओं और निर्माणकर्ताओं ने टीम का रास्ता रोकने की कोशिश की और जमकर हंगामा किया। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए प्राधिकरण पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित कर कार्रवाई जारी रखी। भारी विरोध के बावजूद पीले पंजे ने अवैध सड़कों, बाउंड्रीवॉल और ऑफिसों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

इन क्षेत्रों में चला प्राधिकरण का डंडा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

प्राधिकरण द्वारा जारी विवरण के अनुसार, इन प्रमुख खसरा नंबरों और क्षेत्रों में कार्रवाई की गई:

  • फारेस्ट पार्क टाउनशिप: मसूरी-डासना मुख्य हापुड़ रोड के पास लगभग 20 बीघा में किए गए अवैध निर्माण को ढहाया गया।
  • मसूरी रेलवे फाटक क्षेत्र: सुभान, फजरूदीन और रहमान द्वारा स्टेशन के पीछे लगभग 8 बीघा में काटी जा रही कॉलोनी पर कार्रवाई हुई।
  • मसूरी झील रोड: गेल इंडिया के सामने लगभग 4 बीघा अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

•कल्लू गढ़ी रोड: ललित चौधरी और रविंद्र चौधरी द्वारा करीब 3 बीघा में किए जा रहे अवैध विकास कार्य को रोका गया।

  • ग्राम मसूरी (खसरा सं. 582 व 582/5): हरीश कुमार शर्मा और सुभान द्वारा कुल 9.5 बीघा क्षेत्र में किए गए अनाधिकृत निर्माण को जमींदोज कर दिया गया।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

यह बड़ी कार्रवाई प्रभारी प्रवर्तन जोन-03 के नेतृत्व में की गई। इस दौरान मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता, समस्त सुपरवाइजर, मेट और स्थानीय पुलिस के साथ प्राधिकरण का भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

प्राधिकरण की चेतावनी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/after-26-days-the-protest-ended/

जीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना ले-आउट पास कराए किए जा रहे किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य जोन में भी इसी प्रकार की बड़ी कार्रवाई की योजना तैयार की गई है।

Share This Article
Leave a comment