गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना लिंकरोड पुलिस ने बीती 3 फरवरी 2026 को हुई शौचालय कर्मचारी प्रेम की हत्या का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने प्रेम की हत्या के आरोप में दो हत्यारोपी सुखवीर और राकेश को चेकिंग के दौरान महाराजपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 चाकू, मृतक का मोबाइल फोन व 1 सिम बरामद की। संवाददाता सम्मेलन में एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने बने शौचालय पर काम करने वाले कर्मचारी कर दी गई थी।
सीसीटीवी और मोबाइल ट्रेसिंग से खुला हत्या का रहस्य, नशे में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
हत्या के बाद सुपरवाइजर ने थाना लिंक रोड पर मुकदमा दर्ज करवाया था। हत्या का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन किया गया और इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। मौके से मृतक प्रेम का मोबाइल गायब था। पुलिस ने जब मोबाइल ट्रेस करना शुरू किया तो इन आरोपियों की लोकेशन पुलिस को मिलने लगी। जैसे ही दोनों आरोपी महाराजपुर पहुंचे तो चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि यह दोनों नशे के आदी है और वैशाली मेट्रो स्टेशन के सामने बने शौचालय के पास नशा किया करते थे।
नशा और पैसों के विवाद ने जन्म दी निर्मम हत्या
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
इसी दौरान उनकी मुलाकात प्रेम से हो गई थी। जब यह शौच करने के लिए शौचालय में गए तो प्रेम ने इनसे से बाकाय 300 मांगे। जब इन्होंने पैसे नहीं दिए तो प्रेम ने इन्हें शौच करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर इन दोनों के बीच में कहां सुनी हुई थी। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि बीती 3 फरवरी 2026 की दोपहर को वह शौचालय पर गए थे। वहां पर प्रेम मौजूद था। प्रेम ने उन्हें फिर से शौच करने के लिए मना कर दिया और बकाया पैसे की मांग की। दोनों ने प्रेम से बदला लेने के लिए पहले उसे शराब पिलाई और जैसे ही वह नशे में हो गया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
