ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)।
सकल हिन्दू समाज एवं हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में आज ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3, बारात घर के समीप हिंदू एकता सम्मेलन का भव्य और सफल आयोजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम विशेष रूप से हिन्दू समाज को संगठित, सशक्त और वैचारिक रूप से जागरूक बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
सनातन: आस्था नहीं, भारत की आत्मा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/special-intensive-review-program-meeting/
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मेरठ प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री अनिल ने कहा कि सनातन केवल आस्था का विषय नहीं है, यह भारत की आत्मा है। सनातन मूल्यों ने इस पावन भूमि को संस्कार, सह-अस्तित्व और राष्ट्रीय भावना प्रदान की है।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का समय यही मांगता है कि हिन्दू समाज जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट हो। संगठित और सशक्त हिन्दू समाज ही भारत की सांस्कृतिक पहचान और सुरक्षा का मजबूत आधार है।
समाजसेवी व नागरिकों की उपस्थिति में सफल हुआ सम्मेलन, अरुण के नेतृत्व में हुआ सुचारू समन्वय
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sihani-gate-police-solved-a-showroom-theft/
कार्यक्रम में पुष्पेंद्र, अमित भाटी, डी.पी. सिंह, देवेंद्र भाटी, अश्वनी, रविंद्र और सुदेश भाटी सहित अनेक समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन के संपूर्ण समन्वय और संचालन की जिम्मेदारी अरुण ने निभाई, जिनके कुशल नेतृत्व से कार्यक्रम अनुशासित और प्रभावशाली रूप में संपन्न हुआ।
समापन सत्र में पुष्पेंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी अतिथियों, वक्ताओं, कलाकारों, आयोजन समिति के सदस्यों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी ही ऐसे आयोजनों को अपने उद्देश्य तक पहुँचाने में सक्षम बनाती है।

सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियों में रुद्राक्ष बैंड द्वारा भजन गीत, देवी दुर्गा दर्शप्रहरीणी नृत्य नाटिका और प्रसिद्ध गायक श्रेयस शुक्ला की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
आयोजन समिति ने यह भी बताया कि सम्मेलन के संदेश को जन जन तक पहुँचाने के लिए ग्रेटर नोएडा के 12 प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया, जिनकी कोरियोग्राफी अनीता शर्मा ने की। आयोजन समिति में कोषाध्यक्ष सुनील त्यागी, अध्यक्ष पुष्पेंद्र और महामंत्री परितोष भाटी ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठित हिन्दू, सशक्त राष्ट्र के संकल्प को दोहराया।
