गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर हापुड़ में निकला आस्था और अनुशासन से ओतप्रोत भव्य नगर कीर्तन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
On the Prakash Parv of Guru Gobind Singh, a grand city kirtan filled with faith and discipline took place in Hapur IMAGE CREDIT TO REPORTER

हापुड़ (शिखर समाचार) सिख समुदाय के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हापुड़ नगर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से भरा भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस अवसर पर पूरा शहर गुरु भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और वातावरण गुरुवाणी, शबद कीर्तन तथा जयकारों से गूंज उठा।

नगरभर में गूंजा श्रद्धा और उत्साह का संगम, नगर कीर्तन ने बांधा आध्यात्मिक रंग

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-iot-boxes-to-automate-street-light-management-in-indirapuram-ghaziabad-201766847192939.html

नगर कीर्तन का शुभारंभ तहसील क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे से किया गया। वहां से यह कीर्तन रेलवे मार्ग, अतरपुरा, पक्का बाग सहित नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ गढ़ चुंगी तक पहुंचा। गढ़ चुंगी पर सरदार सुमेर सिंह के परिवार द्वारा पंच प्यारों का पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इसके पश्चात नगर कीर्तन पुनः गढ़ चुंगी से होते हुए तहसील स्थित गुरुद्वारे पर लौटकर संपन्न हुआ।

नगर कीर्तन के दौरान अनुशासन और शांति का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालु पूरे मार्ग पर भक्ति भाव से गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं का स्मरण करते हुए आगे बढ़ते रहे। बड़ी संख्या में नगरवासियों ने कीर्तन में सहभागिता कर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन के दौरान सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की अनुपम झलक देखने को मिली, जिससे प्रकाश पर्व का महत्व और अधिक उजागर हुआ।

Share This Article
Leave a comment