स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने पर दो पक्षों में हुआ विवाद

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Dispute between two parties over feeding street dogs IMAGE CREDIT TO REPORTER

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। स्ट्रीट डॉग्स को लेकर एक बार फिर गाजियाबाद में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। पूरा मामला थाना कविनगर क्षेत्र के बालाजी विहार कॉलोनी का है। जहाँ स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने को लेकर दो पक्षों के बीच में जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों की भिड़े एकत्रित होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद माहौल को शांत कराया। मिली सूचना के अनुसार एक मुस्लिम परिवार द्वारा स्ट्रीट डॉग्स को खाना दिए जा रहा था, जिसका विरोध हिंदूवादी संगठन और स्थानीय लोगों ने करना शुरू कर दिया। दीवार इतना ज्यादा बढ़ गया कि वहां लोगों का जमावड़ा लग गया और पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। विवाद को शांत करने के लिए पुलिस को भी कई घंटे तक मेहनत करनी पड़ी। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वादिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच करते हुए विधिक कार्यवाही कर रही है।

Share This Article
Leave a comment