19 वर्षीय युवक की सीने में गोली मारकर हत्या

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
19-year-old youth shot dead in the chest IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना अंकुर विहार क्षेत्र की डाबर तालाब कॉलोनी में फातिमा मस्जिद के पास फ़ास्ट फ़ूड खा रहे 19 वार्षिय शिवम के सीने में कुछ बाइक सवार ने गोली मार दी। बाइक सवार शिवम को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गोली की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवम की हत्या के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दी। इसके अलावा पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक शिवम की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस सभी एंगल पर जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Share This Article
Leave a comment