वायरल वीडियो का असर, दूसरा गुलदार फंदे में फंसा ग्रामीणों में घटी दहशत, अब तीसरे को पकड़ने की मांग तेज

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Impact of the viral video: a second leopard got trapped in a snare, causing panic among villagers; now the demand to capture the third one has intensified IMAGE CREDIT TO वन विभाग

नगीना/बिजनौर (शिखर समाचार) बघाला इलाके में घूमते गुलदारों का खतरा लगातार बढ़ रहा था, लेकिन वन विभाग की मुस्तैदी ने एक बार फिर राहत पहुंचाई है। सोमवार देर रात गांव के जंगल किनारे लगाए गए पिंजरे में दूसरा गुलदार भी फंस गया। दो गुलदारों की पकड़ से गांवों में फैल रही दहशत कुछ कम हुई है, जबकि तीसरे गुलदार को पकड़ने की मांग अब और मुखर हो गई है।

बिना अनुमति का खेल खत्म — 3000 वर्गमीटर में चल रहा अवैध निर्माण ध्वस्त

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-ghaziabad-20-major-drains-to-be-completed-before-monsoon-for-flood-relief-201765293939745.html

करीब पंद्रह दिन पहले बघाला के एक किसान ने खेत की जुताई करते समय सामने के खेत में तीन गुलदारों को टहलते देखा था। उसने डर के बीच खड़े रहकर वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो देखते ही बघाला, नहटौर रोड और आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। लोग खौफ में खेतों में अकेले जाना बंद कर चुके थे और समूह में ही फसल की देखरेख के लिए निकल रहे थे। ग्रामीणों ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की थी।

ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की टीम ने इलाके का निरीक्षण कर जंगल किनारे पिंजरा स्थापित कर दिया। कुछ दिन पहले पहला गुलदार उसी में कैद हुआ था। इसके बाद सोमवार देर रात दूसरा गुलदार भी उसी पिंजरे में फंस गया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तो पिंजरे में बंद गुलदार को देखकर चौंक उठे। ग्रामीणों ने विभाग को सूचना भेजी तो अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और गुलदार को सुरक्षित कब्जे में लेकर कृषि विज्ञान केंद्र ले जाया गया।

वायरल वीडियो वाले दो गुलदार पकड़े गए, तीसरे की तलाश में विभाग की तेज़ ट्रैकिंग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dm-ghanshyam-meena-distributed-blankets/

वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पकड़े गए दोनों गुलदार वही प्रतीत होते हैं जिनके तीनों को एक साथ खेत में देखने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। विभाग की टीम तीसरे गुलदार की लोकेशन ट्रैक कर रही है और जल्द उसे भी पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

उधर गांव के लोगों ने दूसरे गुलदार की गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस तो ली है, लेकिन तीसरे की मौजूदगी अब भी चिंता का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई तेज कर क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित करने की गुजारिश की है।

Share This Article
Leave a comment