.गाजियाबाद (शिखर समाचार)। रविंद्र कुमार माँदड डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्य एसआईआर में लापरवाही करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही करने के आदेश दे दिए है। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2026 के आधार पर कार्य को समय से पूर्ण करने के आदेश दिया है और इसके लिए कार्य 4 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो चुका है, जो 4 दिसंबर 2025 तक गतिमान रहेगा। उक्त कार्य को आयोग के निर्देशानुसार समयान्तर्गत सम्पन्न कराने हेतु विभाग/कार्यालयों के अधिकारी / कर्मचारियों को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सुपरवाईजर एवं बीएलओ नियुक्त किया गया है, जिनके द्वारा प्रगाढ पुनरीक्षण से संबंधित कार्य पूर्ण किया जाना है। जिन बीएलओ द्वारा उक्त कार्य में पर्याप्त रूचि नहीं ली जा रही है, शिथिलता बरती जा रही है, उनपर डीएम ने सख्त कार्यवाही करने के आदेश दे दिए है। पुनरीक्षण के कार्य में लगे हुए कर्मचारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि वह पुनरीक्षण संबंधी कार्य आयोग के निर्देशानुसार समयसीमा के अन्तर्गत संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से समन्वय स्थापित कराते हुए पूर्ण करें। यदि आपके विभाग से संबंधित किसी कार्मिक द्वारा पुनरीक्षण संबंधी कार्य नहीं किया जाता है तो उसके लिए आप स्वयं भी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
