आईआईए यूथ विंग की कार्यकारिणी बैठक में जोर, सफल उद्योग के लिए नई सोच और मजबूत नेतृत्व अनिवार्य : वैभव गुप्ता, मुदित बंसल

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Emphasis in the IIA Youth Wing executive meeting IMAGE CREDIT TO Industries Association

हापुड़ (शिखर समाचार) इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ चैप्टर के यंग प्रेन्योर सेल ‘यूथ विंग’ की चौथी कार्यकारिणी बैठक होटल वरदान्त, मेरठ रोड पर आयोजित की गई। बैठक का संचालन चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा और आईवाईसी कैप्टन वैभव गुप्ता ने किया। इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, कुशल और दूरदर्शी उद्यमी बनने की दिशा में आगे बढ़ाना रहा।

मुख्य वक्ता ने बताई उद्योग सफलता की 5 अनिवार्य कुंजी, सतत सजगता को बताया सफलता का मूल आधार

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/suspecting-an-affair-he-strangled-his-wife-and-then-hanged-himself-shahibabad-news-c-30-gbd1013-764457-2025-11-19

कार्यक्रम में युवा उद्यमियों को दिशा देने के लिए मोटिवेशनल स्पीकर आकर्षक श्रीवास्तव को मुख्य वक्ता के रूप में बुलाया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योग को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए पांच मूलभूत स्तम्भों पर हमेशा गहरी नजर रहेनी चाहिए। इनमें शामिल हैं उत्पाद की वास्तविक बाजार मांग, कच्चे माल की उपलब्धता, उत्पादन के लिए आवश्यक लेबर और मशीनरी की जानकारी, मार्केटिंग की रणनीति तथा आय-व्यय का सटीक लेखा-जोखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उद्यमी इन पांच तत्वों के प्रति सतत सजग रहता है और इनसे संबंधित नई सूचनाओं को समय-समय पर अपडेट करता रहता है, तो वह न केवल अपने उद्योग को स्थिरता देता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक मजबूत आधार तैयार करता है। उन्होंने चेताया कि इन बिंदुओं की उपेक्षा उद्योग की प्रगति में भारी बाधा बन सकती है।

बैठक में इंडस्ट्रियल सब्सिडी कंसलटेंट डीपी वर्मा ने भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उनका कहना था कि वर्तमान समय एमएसएमई क्षेत्र के लिए अवसरों से भरपूर है। राज्य सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने के कई महत्त्वपूर्ण कदम उठा रही है, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए यह दौर किसी ‘गोल्डन पीरियड’ से कम नहीं है। उन्होंने सभी उद्यमियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी और विभिन्न स्कीमों को विस्तार से समझाया।

युवा उद्यमियों के लिए मार्गदर्शन सत्र: औद्योगिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/paneshia-medical-tech-on-path-of-investment/

सचिव लवलीन गुप्ता ने सभी वक्ताओं और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा उद्यमियों के लिए ऐसे मार्गदर्शन सत्र बेहद उपयोगी होते हैं। कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने युवाओं को देश की औद्योगिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, ताकि आने वाले समय में उद्योगों की तस्वीर और मजबूत हो सके।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव विजय शंकर शर्मा, सीईसी मेंबर राजेंद्र गुप्ता, अभिषेक मित्तल, मुदित बंसल, आयुष गर्ग, आकाश छारिया, प्ररनव आर्य, ध्रुव गुप्ता, गौरव गोयल, आयुष गोयल, शोभित गोयल, माधव सिंहल, अक्षत अग्रवाल, अमन गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, राहुल गर्ग, प्रशांत शर्मा, निशांत जैन, हिमांशु तनेजा, नीतीश मित्तल, परित अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, अमन, शिवम, आकाश गोयल सहित बड़ी संख्या में युवा उद्यमी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment