गाजियाबाद (शिखर समाचार)। शासन के आदेश पर गाजियाबाद की तीनों तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तीनों तहसीलों में 207 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 20 शिकायतों का निस्तारण किया गया। सदर तहसील में मण्डलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी, मोदीनगर तहसील में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ व लोनी तहसील में एडीएम एल/ए विवेक मिश्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसी कड़ी में मेरठ मण्डल आयुक्त भानू चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस दौरान 48 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 12 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। मण्डलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समाधान गुणवत्तापूर्वक करना सुनिश्चित किया जाएं। इस दौरान नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, जीडीए सचिव राजेश सिंह, एसडीएम अरूण दीक्षित, नगर निगम के अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माॅंदड़ की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 103 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं। उन्होने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों में जो स्थलीय निरीक्षण योग्य हों उनका स्थलीय निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं। इस दौरान एसडीएम अजीत सिंह, एसीपी मोदीनगर, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। एडीएम एल/ए विवेक मिश्र व दीपक सिंघनवाल ज्वाईंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 56 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार, पुलिस अधिकारी, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
