35 लाख की ठगी का खुलासा, जमीन के एग्रीमेंट के नाम पर रची साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
4 Min Read
₹35 Lakh Fraud Exposed: Conspiracy in the Name of Land Agreement, Two Accused Arrested IMAGE CREDIT TO POLICE

मुरादनगर (शिखर समाचार) थाना मुरादनगर क्षेत्र में जमीन का एग्रीमेंट कराने के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद की गई है। पुलिस शेष फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

35 लाख रुपये की ठगी का मामला

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2026 को वादी ने थाना मुरादनगर में तहरीर देकर बताया कि फुरकान पुत्र अजीज खान निवासी वार्ड नंबर 4, कस्बा ठिरिया निजावत खां, थाना कैंट, जिला बरेली ने जिला मुजफ्फरनगर में जमीन का एग्रीमेंट कराने के बहाने उसे तहसील मोदीनगर बुलाया। आरोप है कि रास्ते में फुरकान ने उसे अपनी क्रेटा कार में बैठा लिया और 35 लाख रुपये नकद से भरा बैग भी कार में रखवा लिया।

वादी के अनुसार इसी दौरान पीछे से आई दो गाड़ियों में सवार कुछ लोगों ने स्वयं को अपराध शाखा का अधिकारी बताते हुए गाड़ी रुकवाई और वादी को फुरकान की कार से उतारकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूरी पर दुहाई के पास उसे उतार दिया गया और सभी आरोपी फरार हो गए। जब वादी ने फुरकान से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इस प्रकार सुनियोजित तरीके से 35 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने किया खुलासा और दो गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

तहरीर के आधार पर थाना मुरादनगर में मुकदमा दर्ज कर चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। ग्रामीण जोन की विशेष कार्यबल टीम तथा थाना मुरादनगर पुलिस ने मैनुअल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से मामले की जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फुरकान तथा विनोद चौहान पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी गली नंबर 9, थाना मनसोर पार्क, जिला उत्तर पूर्वी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों रामविलास सहित चार अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले जमीन के एग्रीमेंट के नाम पर वादी का विश्वास जीता, फिर नकदी से भरा बैग अपनी कार में रखवाया और बाद में साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते से अलग कर रकम लेकर फरार हो गए।

मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज मामले

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि गिरोह सुनियोजित ढंग से लोगों को जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर फंसाकर ठगी करता था। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी फुरकान के विरुद्ध राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ठगी और मारपीट के आठ मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। इस मामले में भी अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment