खेत में दिखा 20 फुट का अजगर, किसानों में मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
20-Foot Python Spotted in Field, Panic Among Farmers; Forest Department Conducts Successful Rescue IMAGE CREDIT TO REPORTER

हापुड़ (शिखर समाचार)
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम मतनौरा में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के एक खेत में करीब 20 फुट लंबा अजगर अचानक दिखाई दे गया। खेत में काम कर रहे किसान पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाए, लेकिन जैसे ही उन्होंने विशालकाय अजगर को सरकते देखा, उनके होश उड़ गए और अफरा-तफरी मच गई।

खेत में मचा हड़कंप, ग्रामीणों की भीड़ जुटी; वन विभाग को दी गई सूचना

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/rera-resolution-day-organized-in-ghaziabad-135727360.html

किसानों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद ग्रामीणों को सतर्क किया। देखते ही देखते मौके पर दर्जनों लोग जमा हो गए और खेत के चारों ओर भीड़ लग गई। लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे, वहीं दूसरी ओर कई ग्रामीण दूरी बनाकर खड़े रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूचना तत्काल वन विभाग तक पहुंचाई गई।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा गया सुरक्षित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/peration-langda-sahibabad-police-arrests/

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे। अजगर के आकार को देखते हुए रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों की सांसें थमी रहीं, जबकि वन विभाग की टीम ने पूरी सतर्कता के साथ काम किया। अंततः करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इतना बड़ा अजगर पहली बार अपने क्षेत्र में देखा है। बच्चों और महिलाओं में दहशत का माहौल रहा। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराने या खुद से कोई कदम उठाने के बजाय तुरंत विभाग को सूचना दें। इससे वन्यजीव भी सुरक्षित रहेंगे और इंसानों की जान को भी कोई खतरा नहीं होगा।

Share This Article
Leave a comment