संत गाडगे की 150वीं जयंती : लखनऊ में जुटेंगे दिग्गज, गाजियाबाद से सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
150th Birth Anniversary of Sant Gadge: Dignitaries to Gather in Lucknow; Hundreds of Workers Depart from Ghaziabad IMAGE CREDIT TO REPORTER

—-लखनऊ में भव्य समारोह : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित आधा दर्जन मंत्री करेंगे शिरकत

आरव शर्मा
गाजियाबाद/लखनऊ (शिखर समाचार)।
स्वच्छता के जनक और महामानव संत गाडगे जी महाराज की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 23 फरवरी 2026 को लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार (पीडब्लूडी मुख्यालय) में एक विशाल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. सुरेंद्र चौधरी के प्रतिनिधि जितेन्द्र गौड़ के नेतृत्व में गाजियाबाद से सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जत्था लखनऊ के लिए रवाना हो चुका है।

प्रमुख अतिथि और विशिष्ट उपस्थिति

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

राजभवन के सामने हजरतगंज स्थित सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में सत्ता और संगठन के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे: मुख्य अतिथि: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विशिष्ट अतिथि: पंकज चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा), अरविंद कुमार शर्मा (नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री), जयवीर सिंह (पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री), बेबी रानी मौर्य (महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री), अनिल राजभर (श्रम एवं सेवायोजन मंत्री), संजय निषाद (मत्स्य मंत्री), दयाशंकर सिंह (परिवहन मंत्री), गुलाबो देवी (शिक्षा राज्य मंत्री), दयाशंकर मिश्र (आयुष एवं खाद्य मंत्री), रामचंद्र कनौजिया (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा), पीठाधीश्वर संत अशोक महाराज।

आयोजन की तैयारियां और उत्साह

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. सुरेंद्र चौधरी (एमएलसी) पिछले कई वर्षों से इस जयंती समारोह को भव्य स्तर पर आयोजित कर रहे हैं। उनके प्रतिनिधि जितेन्द्र गौड़ ने बताया कि संत गाडगे के अनुयायियों में भारी उत्साह है। संत गाडगे महाराज की इस 150वीं जयंती पर न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि अन्य राज्यों से भी लाखों अनुयाई लखनऊ पहुंच रहे हैं। गाजियाबाद के साथ-साथ गौतम बुद्ध नगर, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, बागपत, आगरा, बरेली, पीलीभीत और मथुरा से भी बड़ी संख्या में लोग रविवार को लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं।

Share This Article
Leave a comment