जीडीए : 14 साल बाद नंदग्राम में आवासीय भूखंडों की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने जारी किया योजना का ब्रॉशर

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
After 14 years, residential plots have been offered in Nandgram by GDA; Chief Minister Yogi released the scheme brochure. IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल के प्रयासों से शहर को मिली बड़ी आवासीय योजना

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)। जनपद के शहरी विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की बहुप्रतीक्षित ‘नंदग्राम भूखण्डीय योजना’ के ब्रॉशर का विधिवत विमोचन किया। लगभग डेढ़ दशक (14 वर्ष) के लंबे अंतराल के बाद प्राधिकरण द्वारा कोई नई आवासीय भूखंड योजना शुरू की गई है, जिससे घर का सपना देख रहे लोगों में भारी उत्साह है।

मुख्यमंत्री ने सराहा, उपाध्यक्ष की रणनीति रंग लाई

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

ब्रॉशर विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह योजना गाजियाबाद में सुनियोजित शहरी विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने पारदर्शी डिजिटल प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में तकनीक का समावेश नागरिकों के विश्वास को सुदृढ़ करता है।

वहीं इस योजना को धरातल पर उतारने में जीडीए उपाध्यक्ष, आईएएस नंदकिशोर कलाल की कार्यकुशलता और दूरदर्शी सोच की विशेष चर्चा हो रही है। उनके नेतृत्व में प्राधिकरण ने न केवल सालों से लंबित भूमि विवादों और तकनीकी बाधाओं को दूर किया, बल्कि रिकॉर्ड समय में इस योजना का रेरा पंजीकरण सुनिश्चित कराकर इसे जनता के लिए प्रस्तुत किया। कलाल की टीम ने इस बात पर विशेष ध्यान दिया है कि योजना पूरी तरह से विवाद मुक्त और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो।

योजना की खास बातें:

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/sihani-gate-police-solved-a-showroom-theft/

पारदर्शिता पर जोर
यह योजना गाजियाबाद के ग्राम नूरनगर, नंदग्राम (खसरा संख्या 96 एवं 97) में विकसित की जा रही है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसकी आवंटन प्रक्रिया है, जिसे पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त रखने के लिए ई लॉटरी प्रणाली से जोड़ा गया है।

मुख्य विवरण: भूखंडों का आकार: 60 वर्ग मीटर से लेकर 221 वर्ग मीटर तक के विकल्प। निर्धारित दर: ₹79,000 प्रति वर्ग मीटर। रेरा पंजीकरण: UPRERAPRJ932839/02/2026 (पूरी तरह सुरक्षित निवेश)। पेमेंट प्लान: पंजीकरण के लिए कुल मूल्य का 10% (आरक्षित वर्ग हेतु 5%) देना होगा। शेष राशि 8 आसान त्रैमासिक किस्तों में 10% वार्षिक ब्याज के साथ देय होगी।

डिजिटल प्रक्रिया से मिलेगा हक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/discussion-on-ghaziabad-in-the-review-meeting/

जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि योजना में आवेदन से लेकर आवंटन पत्र प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक आवेदक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.gdaghaziabad.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूर्ण भुगतान और रजिस्ट्री के बाद 36 महीने के भीतर आवेदकों को भौतिक कब्जा सौंप दिया जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि नंदग्राम जैसी प्राइम लोकेशन पर इस योजना के आने से गाजियाबाद के रियल एस्टेट मार्केट में नई जान आएगी और मध्यम वर्ग को एक व्यवस्थित कॉलोनी में रहने का अवसर मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment